Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इस मैच में क्रिकेट फैंस को शुभमन गिल के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, शुभमन गिल तीसरे वनडे में मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए और 3 मैच की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सीरीज के पहले दो मैचों में गिल ने बल्ले से तूफान मचाया था। उनके नाम 334 रन थे, जिसमें गुवाहाटी में खेली गई 117 गेंदों में नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल थी। वर्ल्ड रिकॉर्ड से वह सिर्फ 27 रन दूर थे।
शुभमन गिल (फोटो साभार- BCCI)
तीसरे वनडे में मात्र 1 रन पर आउट हुए कोहली
शुभमन गिल वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 27 रन दूर थे। 3 मैच की बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बाबर आजम और खुद शुभमन गिल के नाम है। बाबर ने साल 2016 में यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे और गिल ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर तीन मैचों की सीरीज में 360 रन बनाकर उस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उस सीरीज में तो गिल बाबर का रिकॉर्ड तोड़ने से वंचित रह गए थे, लेकिन ज्यादातर क्रिकेट फैंस का मानना था कि न्यू चंडीगढ़ में के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में गिल आसानी से 27 रन बनाकर 361 रनों के साथ बाबर आजम का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
26 रन से रिकॉर्ड से चूके गिल
गौरतलब है कि भारत सीरीज पहले ही 2-0 से जीत चुका था, इसलिए गिल पर कोई दबाव भी नहीं था। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी तय नहीं होता। जेडन सील्स ने पहले ही ओवर में गिल को फंसा लिया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को गिल ने छेड़ दिया और शाई होप ने पीछे डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। गिल मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस 1 रन के साथ गिल का सीरीज में टोटल रन 335 रह गया। वह बाबर आजम के 360 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से 26 रन पीछे रह गए। इस लिस्ट में अब भी बाबर आजम और गिल (360 रन) टॉप पर हैं। तीसरे नंबर पर डेरिल मिचेल (352 रन vs भारत, 2026) हैं। इसके बाद इमरुल कायेस (349 रन), पथुम निसांका (346 रन) और क्विंटन डी कॉक (342 रन) हैं। गिल ने इस सीरीज में पिछले दो मैचों कमाल की बल्लेबाजी की। जिसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल है।
