Shubman Gill Injury Update: गिल को लेकर बीसीसीआई ने जारी किया मेडिकल अपडेट, फैंस के लिए गुड न्यूज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक अपडेट दिया है। गिल पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके दूसरे टेस्ट खेलने पर सस्पेंस बरकरार था। अब बीसीसीआई ने इस पर अपडेट दिया है, जिसके अनुसार वह टीम के साथ गुवाहाटी जा रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में खिंचाव हो गया था। उन्हें पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब पारी के 35वें ओवर में यह समस्या हुई। गिल को साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में खिंचाव आने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने केवल तीन गेंद का सामना किया जिसके बाद चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने चार रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ind vs sa

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-BCCI)

अब गिल को लेकर बीसीसीआई ने ताजा जानकारी शेयर की है, जो उनके फैंस के लिए सुकून भरा है। दरअसल शुभमन तेजी से रिकवर कर रहे हैं और 19 नवंबर, 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी की यात्रा करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और दूसरे टेस्ट में उनके खेलने को लेकर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा।

End of Feed