IND vs WI: शुभमन गिल का शतक, सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड; विराट और डिविलियर्स की लिस्ट में शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। इस शतक की बदौलत गिल ने अपना नाम विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की लिस्ट में शामिल करवा लिया है। वहीं वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा में खेला जा रहा है। 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां शतक रहा। साथ ही भारत में लगातार तीसरा शतक रहा। इसके चलते उन्होंने अपना नाम विराट और एबी डिविलियर्स की लिस्ट में शामिल करवा लिया है। वहीं, सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Gill (2)

शुभमन गिल ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड।

गुवाहाटी में गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड तीन शतक के साथ 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए। इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी। दोनों मिलकर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। एक समय शुभमन गिल रोहित शर्मा से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने अचानक गियर बदला और अटैक करके खेलने लगे।

End of Feed