Sunil Gavaskar on Shreyas Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 26 अप्रैल, शनिवार को होने वाले मुकाबले से पहले क्रिकेट के महान सुनील गावस्कर ने PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया है। गावस्कर का मानना है कि केकेआर द्वारा टीम से बाहर किए जाने का फैसला श्रेयस को चोट पहुंची है और वह इस मैच में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।
सुनील गावस्कर (फोटो- X)
पिछले साल KKR की कप्तानी करते हुए श्रेयस ने टीम को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाया था, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। हालांकि, KKR ने ऑक्शन में उन पर बोली लगाई, लेकिन PBKS ने 26.75 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। इस सीजन में पहले ही मुल्लांपुर में श्रेयस की कप्तानी में PBKS ने KKR के खिलाफ सिर्फ 111 रनों के स्कोर को डिफेंड कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
श्रेयस अय्यर कुछ साबित करने आएंगे- गावस्कर
सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा कि "वह इस मैच में जोश से भरकर उतरेंगे। अगर उनका फॉर्म खराब होता या टीम ने बुरा प्रदर्शन किया होता, तो KKR का फैसला समझ आता। लेकिन एक टाइटल जिताने वाले कप्तान को न रखना दर्द देता है। PBKS ने उन्हें ऊंची कीमत पर खरीदकर थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन कोई भी खिलाड़ी जीतती टीम से बाहर नहीं होना चाहता। मेरा मानना है कि वह KKR के खिलाफ कुछ साबित करने आएंगे।"
क्या KKR पर मुल्लांपुर हार का असर होगा?
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि KKR इस सीजन की पहली हार से प्रभावित नहीं होंगे और शनिवार का मुकाबला जबरदस्त होगा। उन्होंने KKR की तुलना मुंबई इंडियंस से करते हुए कहा कि अगर यह टीम जीत का सिलसिला शुरू कर दे, तो इसे रोक पाना मुश्किल होगा।
क्लार्क ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि वह हार उन्हें प्रभावित करेगी। KRP उस मैच को भूलकर आगे बढ़ेगी। दोनों टीमों को जीत की सख्त जरूरत है। KRP के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन वे SRH की तरह अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं। अगर उन्हें जीत मिलनी शुरू हो जाए, तो वे किसी भी टीम को धूल चटा सकते हैं।"
