ईशान की चोट पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट, कोच गंभीर की तारीफ में पढ़े कसीदे

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर जसप्रीत बुमराह सहित इंजर्ड खिलाड़ियों पर अपनी राय दी है। उन्होंने इस दौरान कोच गंभीर की भी खूब तारीफ की है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोच गंभीर से लेकर उन खिलाड़ियों के बारे में खुलकर बात की जो इंजरी के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। अय्यर के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली भले ही चर्चा और मतभेदों के केंद्र में रही हो, लेकिन वह उनके खिलाड़ियों को संभालने और उनसे बेहतर तालमेल बनाने की क्षमता के मुरीद हैं। अय्यर ने गंभीर को शानदार ’मैन-मैनेजर (मानव प्रबंधक)’ बताते हुए कहा कि वह हर खिलाड़ी के भीतर भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करने के साथ उसकी भूमिका को लेकर स्पष्टता बनाए रखते हैं। अय्यर ने कहा कि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ गंभीर के साथ काम करने के दौरान उन्होंने उनकी इस खूबी को करीब से देखा है।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-ACB X)

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में अय्यर ने कहा, "वह टीम के अंदर काफी भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी की स्पष्ट समझ होती है। कोचिंग के लिहाज से ये सभी चीजें बेहद महत्वपूर्ण हैं।’’ उन्होंने कहा कि गंभीर का खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर संवाद और प्रबंधन करने का तरीका शानदार है। अय्यर के मुताबिक, टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए प्रत्येक खिलाड़ी के साथ इस तरह का संबंध बेहद जरूरी होगा।

End of Feed