IND vs AUS: धमाकेदार रही अय्यर की वापसी, 11 महीने के बाद जड़ा शतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Sep 24, 2023, 04:28 PM IST

IND vs AUS: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तूफान मचा दिया है। श्रेयस अय्यर ने इंजरी के बाद धमाकेदार वापसी करते हुए शतक जड़ दिया है। इस पारी के साथ ही उन्होंने नंबर 4 पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने एशिया कप 2023 में चोट के बाद वापसी की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच
  2. श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक
  3. 11 महीने बाद वनडे में जड़ा शतक

इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में नंबर 4 के दावेदार श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 86 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। इतना ही नहीं गिल के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 200 की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह इंदौर के मैदान पर दूसरी बड़ी साझेदारी है। अय्यर 90 गेंद पर 105 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें सीन एबॉट ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथो कैच कराया।

श्रेयस अय्यर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI)

11 महीने बाद आया वनडे में शतक

अय्य ने इंजरी के बाद धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 11 महीने बाद वनडे में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 9 अक्टूबर 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। 2022 में उन्होंने 111 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी।

End of Feed