भारतीय कप्तानों के अनचाहे क्लब में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, बतौर कप्तान डेब्यू में लगा बदनुमा दाग

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में डेब्यू में भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, इसके साथ ही अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में डेब्यू में भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने उतरी। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए आयरिश टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई और 34 रन से मैच गंवा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

कप्तानी डेब्यू में लगा बदनुमा दाग

भारत की आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहली हार है। इससे पहले भारत आयरलैंड के बीच 8 मुकाबले खेले गए थे और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली थी। लेकिन अय्यर के नाम कप्तानी डेब्यू में बदनुमा दाग लग गया है और एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वो बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में हार का सामना करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

End of Feed