ICC T20 Ranking: डेब्यू के कुछ महीनों में नंबर वन बनी श्री चरणी, मिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का ईनाम

ICC T20 Ranking: भारत की स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के 12 महीनों के भीतर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली। उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाज को पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी हासिल की। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाज हैं।

ICC T20 Ranking: भारतीय टीम ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर ली हो, लेकिन शानदार गेंदबाजी करने वाली स्पिन गेंदबाज श्री चरणी को बड़ा रिवॉर्ड मिला है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में चरणी नंबर वन टी20 गेंदबाज बन गई है। उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाज लिंजी स्मिथ (Linsey Smith) को पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी हासिल की। श्री चरणी मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल गेंदबाज हैं और 3 मैच में 10 विकेच चटका चुकी हैं।

shree charni

श्री चरणी (साभार-X)

12 महीने में नंबर वन का सफर

21 वर्षीय श्री चरणी ने महज 12 महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में चार विकेट जबकि मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीन विकेट चटकाए, जिसने उन्हें नंबर वन गेंदबाज बना दिया। इंग्लैंड की स्मिथ को खराब गेंदबाजी करने का भारी नुकसान हुआ है। स्मिथ अब नंबर 3 पर खिसक गई है, जबकि उनकी साथी खिलाड़ी चार्ली डीन टूर्नामेंट में तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

End of Feed