MS Dhoni and Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में शुक्रवार को खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मुकाबले से पहले भारतीय टी20 टीम के धुरंधर ऑलराउंडर व कप्तान हार्दिक पांड्या ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। पांड्या ने धोनी के साथ दो शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की।
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी से मुलाकात की और उनके साथ एक शानदार मोटरसाइकिल पर बैठकर तस्वीरें साझा की हैं। पांड्या और धोनी ने शोले फिल्म के जय-वीरू अंदाज में बाइक पर बैठकर तस्वीरें क्लिक की हैं। पांड्या ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- 'शोले-2 जल्द'।
Sholay 2 coming soon 😉 t.co/WixkPuBHg0
— ANI (@ANI) Jan 26, 2023
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांंची में खेला जाना है जहां हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। जेएससीए स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वो अपने परिवार के साथ रांची में समय बिता रहे हैं और जल्द होने वाले आईपीएल 2023 में वो एक बार फिर चेन्नई सुपर किंंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे।
