IND vs PAK: खुदा का वास्ता, आज अपने लिए नहीं मुल्क के लिए खेलें- अख्तर ने की डिमांड, मैच से पहले स्टेडियम के बाहर गजब का माहौल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले शोएब अख्तर ने अपनी टीम से एक खास मांग की है। अख्तर न कहा कि आज का दिन पर्सनल माइलस्टोन नहीं बल्कि मुल्क के लिए खेलने का है।

IND vs PAK: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की हार से न केवल पूरी टीम बल्कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी खासे निराश हैं, वो नहीं चाहते हैं कि भारत के खिलाफ भी उसकी टीम हार जाए और सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट जाए। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम को लेकर अलग-अलग सलाह दे रहे हैं। मैच से पहले शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तान टीम को एक खास सलाह दी है।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-PCB)

खुदा का वास्ता मुल्क के लिए खेलें

मैच से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों को अख्तर ने सलाह दी है कि वह अपने रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि मुल्क के लिए खेलें। पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं खेलें। उन्होंने कहा कि जावेद मियांदाद का छक्का याद रखना। याद रखना है तो कोलकाता में हमारा विकेट याद रखना। 2009 का टी20 वर्ल्ड कप याद रखना, चैंपियंस ट्रॉफी याद रखना। आज एक दूसरे के लिए खेलना, पाकिस्तान के लिए खेलना, पाकिस्तान मोराल के लिए खेलना। पूरा पाकिस्तान आपकी तरफ देख रहा है। लड़ के खेलना हम आपके साथ हैं।

End of Feed