IND vs ENG: शिवम दुबे की ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी, अंग्रेजों के पुणे में छुड़ाए छक्के

शिवम दुबे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन महीने बाद धमाकेदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ दिया।

पुणे:टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के विश्व विजय अभियान में मिडिल ऑर्डर की कमान संभालने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे ने चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में शिवम ने मुश्किल से टीम इंडिया को उबारा और टीम को 181 रन के स्कोर तक हार्दिक पांड्या के साथ छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी करके पहुंचाया।

Shivam Dubey

शिवम दुबे

तीन महीने बाद की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के ग्वालियर में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले से पहले शिवम दुबे चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लिए उन्हें टीम में नीतीश रेड्डी के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका पुणे में मिला। तकरीबन तीन महीने बाद मैदान में उतरकर शिवम दुबे ने 31 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। भारतीय पारी में आउट होने वाले शिवम आखिरी बल्लेबाज रहे। पारी की आखिरी गेंद पर जोस बटलर ने उन्हें रन आउट कर दिया। दुबे 34 गेंद में 53 रन बना सके। उन्होंने 155.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

End of Feed