Shikhar Dhawan, IND vs NZ: शिखर धवन की शानदार कप्तानी पारी, एक खास रिकॉर्ड भी बनाया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 25, 2022, 10:51 AM IST

Shikhar Dhawan List-A record, India vs New Zealand 1st ODI: ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड केे बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ अर्धशतक जड़ा बल्कि उन्होंने अपने करियर में एक खास उपलब्धि भी हासिल की है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में आज वनडे सीरीज का आगाज हो गया। सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ईडेन पार्क में टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी और आते ही कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने एक बार फिर अपना दम दिखा दिया। धवन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी भी की और साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी बनाया।

shikhar_dhawan_AP

शिखर धवन (AP)

शिखर धवन ने इस मैच में 100 मिनट तक बल्लेबाजी की और इस दौरान 77 गेंंदों में 72 रनों की शानदार पारी को अंजाम दिया। उनके बल्ले से इस बीच 13 चौके निकले। धवन ने अपनी पारी के दौरान दूसरे ओपनर शुभमन गिल के साथ एक और बेहतरीन पार्टनरशिप को खड़ा किया। दोनोंं के बीच पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई।

End of Feed