Champions Trophy 2025: शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बता दी टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी

Shikhar Dhawan On Team India Champions Trophy Squad: टीम इंडिया के महान पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया को मजबूत जरूर बताया है लेकिन एक चिंता का विषय भी जाहिर किया है। क्या कुछ कहा है धवन ने, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • शिखर धवन ने टीम इंडिया को लेकर जताई चिंता
  • धवन ने टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उजागर की

India In ICC Champions Trophy 2025: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कमी "बहुत खलेगी"। बुमराह पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण आठ टीमों के इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

ICC Champions Trophy 2025, Shikhar Dhawan On Team India Weakness

शिखर धवन (Instagram)

आईसीसी ने धवन के हवाले से कहा,"आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी होना बहुत अच्छा अहसास है। मुझे याद है कि जब मैंने 2013 में पहली बार इसमें खेला था, तो मुझे यह बहुत पसंद आया था और इस टूर्नामेंट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। बहुत सारी अटकलें और बहुत सारी भविष्यवाणियां हैं, जो मजेदार है, और मैं भारत से आगे नहीं देख सकता। मुझे उन पर पूरा भरोसा है, उनके पास एक ठोस टीम है और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बहुत अच्छा खेला।''

End of Feed