INDW vs SAW: 22 साल बाद हुआ कमाल, शेफाली वर्मा ने जड़ा दिया धुआंधार दोहरा शतक

INDW vs SAW, Shefali Verma Double Century: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। टीम इंडिया की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा का बल्ला धोनी के गढ़ में जमकर गरजा। इसके साथ ही उन्होंने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ।
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला।
  • शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक।

INDW vs SAW, Shefali Verma Double Century: एमएस धोनी के गढ़ में शुक्रवार (28 जून 2024) को युवा बल्लेबाज का बल्ला जमकर गरजा। भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 194 गेंदों पर दोरहा शतक जमाया। इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाली महिला बन गईं। उन्होंने 197 गेंदों पर 23 चौके और 8 छक्के की मदद से 205 रन बनाए। इसके बाद वे रनआउट हो गईं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 161 गेंद में 27 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 312 गेंद में रिकॉर्ड 292 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

Shefali Verma, Shefali Verma double century, Shefali Verma double century In Test, Shefali Verma against South Africa, INDW vs SAW, India Womens vs South Africa Womens, India Womens vs South Africa Womens Test Match, Mithali Raj, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Sports News in Hindi,

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना। (फोटो- BCCI Women Twitter)

शेफाली ने सदरलैंड को छोड़ा पीछे

भारत की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई। 20 साल की शैफाली ने सिर्फ 194 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर सदरलैंड को पीछे छोड़ा। जबकि ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी सदरलैंड ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था।

End of Feed