शार्दुल ठाकुर को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम, इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट में एंट्री

Shardul Thakur County Championship: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें इसी का इनाम मिलता नजर आ रहा है। शार्दुल ठाकुर को काउंटी चैंपियनशिप के लिए एसेक्स क्रिकेट क्लब ने शामिल कर लिया है। वे इस टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं।

Shardul Thakur County Championship: भारतीय ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इंग्लैंड की प्रतिष्ठित काउंटी चैंपियनशिप (County Championship) में खेलने के लिए एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब (Essex County Cricket Club) के साथ करार किया है। एसेक्स ने यह घोषणा 18 फरवरी, 2025 को की, जब शार्दुल रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के सेमीफाइनल में मुंबई की ओर से विदर्भ के खिलाफ मैच खेल रहे थे।

Shardul thakur return

शार्दुल ठाकुर (फोटो- ICC/X)

शार्दुल ठाकुर काउंटी चैंपियनशिप में अपना डेब्यू करेंगे और एसेक्स की ओर से सीजन के पहले सात मैचों में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट 4 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा, जो 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के ठीक दो हफ्ते बाद होगा। हालांकि शार्दुल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

End of Feed