क्रिकेट

IPL या PSL में नहीं, इस लीग में खेलेंगे पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी

Bangladesh Premier League, Shaheen Afridi: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एक नए लीग में खेलते नजर आएंगें। उस लीग का आगाज 30 दिसंबर से होने जा रहा है। इस लीग में कुल सात टीमें उतरेंगी।

Image

शाहीन शाह अफरीदी। (फोटो- Shaheen Afridi Instagram)

Bangladesh Premier League, Shaheen Afridi: पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में गत चैंपियन फॉर्च्यून बारिशल के लिए टूर्नामेंट के आगामी संस्करण में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएंगे बीपीएल का 11वां संस्करण 30 दिसंबर को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन फॉर्च्यून बारिशल और नए खिलाड़ी दरबार राजशाही के बीच होने वाले मैच के साथ शुरू होगा।

क्रिकबज ने एक बयान में फ्रेंचाइजी के हवाले से कहा, "पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी आगामी बीपीएल में फॉर्च्यून बारिशल के लिए खेलेंगे।" फ्रेंचाइज अधिकारी ने पुष्टि की कि 24 वर्षीय तेज गेंदबाज को सीधे भर्ती के तौर पर अनुबंधित किया गया है और वह टूर्नामेंट के पहले पांच मैचों के लिए उपलब्ध रहेगा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे 15 जनवरी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है।

फॉर्च्यून के लिए अन्य सीधे अनुबंधित खिलाड़ियों में काइल मेयर्स, डेविड मलान, मोहम्मद नबी, फहीम अशरफ, अली मोहम्मद और जहानदाद खान शामिल हैं, जबकि जेम्स फुलर, पथुम निसंका और नंद्रे बर्गर को खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से चुना गया था। फॉर्च्यून में स्थानीय प्रतिभाओं की एक मजबूत सूची भी है, जिसमें तमीम इकबाल, तौहीद ह्रदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, तनवीर इस्लाम, नजमुल हुसैन शांतो, रिपन मोंडोल, इबादत हुसैन, नईम हसन, रिशाद हुसैन और तैजुल इस्लाम शामिल हैं।

बीपीएल में सात फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं - ढाका कैपिटल्स, चटगांव किंग्स, दरबार राजशाही, फॉर्च्यून बारिशल, खुलना टाइगर्स, रंगपुर राइडर्स और सिलहट स्ट्राइकर्स - जो 7 फरवरी तक चलेगी।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article