PSL 2025: सस्ते गिफ्ट के बाद अब महंगे गिफ्ट के लिए वायरल हो रहा है PSL, शाहीन को मिला गोल्ड प्लेटेट Iphone (वीडियो)

PSL 2025: भारत में आईपीएल के साथ पाकिस्तान में पीएसएल भी खेला जा रहा है। इस लीग से जुड़ी कई खबरें सामने आई है जिसने भारतीय फैंस का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन अफरीदी को गोल्ड प्लेटेड आईफोन गिफ्ट किया जा रहा है।

PSL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के साथ-साथ पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां सीजन भी चल रहा है। आईपीएल की तर्ज पर पीएसएल में भी पाकिस्तान के सभी टॉप खिलाड़ी इस लीग का गिस्सा हैं। पीएसएल की 6 टीमों में एक टीम लाहौर कलंदर भी है, जिसके कप्तान स्टार पेसर शाहीन अफरीदी हैं, जो इन दिनों ऑफ फील्ड एक अलग कारण से वायरल हो रहे हैं। दरअसल उन्हें, उनकी टीम की ओर से एक कीमती गिफ्ट मिला है जिसके बाद साथी खिलाड़ी उनकी टांग खींच रहे हैं।

Shaheen Afridi PSL GIft Gold Plated Iphone 16 pro Video Goes Viral People Remind Hair Dryer James Vince

शाहीन अफरीदी आईफोन गिफ्ट (साभार-X)

शाहीन को मिला महंगा उपहार

हाल ही में इस स्टार गेंदबाज को उनकी टीम की ओर से एक गोल्ड प्लेटेड आईफोन 16 प्रो गिफ्ट किया गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयर हो रहा है जिसमें वह अपने गिफ्ट को दिखा रहे हैं और साथी खिलाड़ियों को इसके बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में हारिस रऊफ उनकी टांग खींचते हुए कह रहे है कि यह तो बाकी खिलाड़ियों के लिए अनफेयर है।

End of Feed