टी20 वर्ल्ड कप खेले कोलकाता का यह खिलाड़ी, बोले- किंग खान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2024, 11:28 PM IST

किंग खान शाहरुख ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड के ऐलान से पहले अपने फेवरेट खिलाड़ी का नाम बताया है जिन्हें वह खेलते देखना चाहते हैं। वर्ल्ड कप स्क्वॉड घोषणा करने की आखिरी तारीख 1 मई है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किंग खान की यह इच्छा पूरी होती है या नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है
  • इससे पहले शाहरुख खान ने एक नाम सुझाया है
  • टीम के ऐलान की आखिरी तारीख 1 मई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह मालिक शाहरुख खान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन करते हुए इसे अपनी ‘व्यक्तिगत इच्छा’ करार दिया। छब्बीस साल के रिंकू तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने आईपीएल 2023 में केकेआर की गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत के दौरान आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए।

Shah Rukh Khan favourite palyer on world cup squad

शाहरुख खान (साभार-KKR)

छोटा लेकिन प्रभावी रहा है रिंकू का टी20 करियर

जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रिंकू भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। उन्होंने भारत के लिए 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दो अर्द्धशतक जड़े हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176 से अधिक रहा है।

End of Feed