भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हमने उनके फील्डिंग के दौरान कई वीडियो देखें होंगे जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। फैंस, मैदान पर जितना उनके आक्रामक रवैये को पसंद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके डांस मूव्स की दीवानी है। नागपुर टेस्ट मैच के दौरान भी उनका ऐसा ही अवतार मैदान पर देखने को मिला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब उनके उस डांस मूव्स की तारीफ खुद शाहरुख खान ने की है।
विराट कोहली और शाहरुख खान
विराट का Jhoome Jo Pathaan मूव्स
नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन जब टीम इंडिया मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में खड़ी थी तो उस दौरान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के चर्चित गाना Jhoome Jo Pathaan पर डांस किया था। उनका यह डांस मूव्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।शाहरुख खान ने की तारीफ
शाहरुख खान से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का यह डांस मूव्स वाला वीडियो शेयर किया और उसकी तारीफ की। उन्होंने लिखा 'वे लोग मुझसे ज्यादा अच्छा कर रहे हैं और हमें उनसे सीखना पड़ेगा। आपको बता दें कि बादशाह खान की फिल्म पठान ने पुराने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म अब तक 900 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है।They are doing it better than me!! Will have to learn it from Virat And Jadeja!!! t.co/q1aCmZByDu
— ANI (@ANI) Feb 14, 2023
हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है जब विराट कोहली बल्लेबाजी के अलावा किसी और कारण से वायरल हुए हों। पहले भी कई ऐसे मौके हैं जब फैंस ने उनके अनोखे अंदाज को खूब एंज्वॉय किया है। नागपुर टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो विराट 26 गेंद पर केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें डेब्यूटेंट टॉड मर्फी ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया था।
