स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने तोड़ा महान कपिल देव का रिकॉर्ड, नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में किया धमाल

स्कॉलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने भारत के महान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए और 9 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 1000 रन और 50 विकेट भी पूरे कर लिए।

स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन दिग्गज ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कपिल देव, लांस क्लूजनर, शाकिब अल हसन और स्टीव वॉ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन और 50 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Scotland All Rounder Brandon McMullen Surpasses Kapil Dev Record To Become Fastest To Complete 1000 runs And 50 wickets in ODI

ब्रैंडन मैकमुलेन (साभार-Instagram)

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मैकमुलेन ने 13 गेंदों में 9 रन की पारी खेली। हालांकि, स्कॉटलैंड ने फिनले मैक्रीथ (106 गेंदों में 81 रन, सात चौके और एक छक्का) और मार्क वॉट (72 गेंदों में 60 रन, पांच चौके और दो छक्के) की पारी के दम पर 50 ओवर में 262/9 का स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में मैकमुलेन गेंदबाजी में भी चमके और उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके इस शानदार स्पेल के कारण नीदरलैंड की टीम 45 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।

End of Feed