IND vs ENG: संजय बांगर ने बताई यशस्वी जायसवाल की सबसे बड़ी कमजोरी, भारत को हो रहा नुकसान

Yashasvi Jaiswal Wicket: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ ने कहा है कि यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट ऑफ स्टंप को कवर करते समय सीधी गेंद चूकने की वजह से गंवा दिया।यशस्वी जायसवाल ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की शुरुआत प्रभावशाली शतक के साथ की थी। लेकिन, उसके बाद से उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। द ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें टेस्ट की पहली पारी में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की गेंद पर वह सिर्फ 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

Yashasvi Jaiswal Wicket: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट में जीत के इरादे से शुरुआत की, लेकिन पहले ही सत्र में शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया। खासकर ओपनर यशस्वी जायसवाल और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगड़ और पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने तकनीकी विश्लेषण प्रस्तुत किया।

yashasvi jaiswal sad ap

यशस्वी जायसवाल (फोटो- AP)

जायसवाल की तकनीकी चूक पर बांगड़ की सटीक टिप्पणी

यशस्वी जायसवाल इस सीरीज की शुरुआत में एक शानदार शतक लगाकर चर्चा में आए थे, लेकिन उसके बाद से उनका प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया है। द ओवल टेस्ट की पहली पारी में वह केवल 2 रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।उनके आउट होने के तरीके पर संजय बांगड़ ने विश्लेषण करते हुए कहा कि "जब कोई तेज गेंदबाज राउंड द विकेट आता है, तो आमतौर पर बल्लेबाज अपने स्टंप को कवर करने की कोशिश करता है। लेकिन अगर आप गेंद को मिस कर देते हैं, तो फिर आपको कोई मौका नहीं मिलता। जायसवाल के साथ भी यही हुआ। वह ऑफ स्टंप को कवर करते हुए सीधी गेंद को मिस कर बैठे।"बांगड़ ने यह भी कहा कि बल्लेबाज को मिडिल स्टंप तक की लाइन को समझने की कोशिश करनी चाहिए, न कि ऑफ स्टंप से शुरू करके हर गेंद को वहीं खेलने की आदत बनानी चाहिए।

End of Feed