Jasprit Bumrah's replacement for IPL 2023 announced: आईपीएल 2023 से पहले तमाम खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हुए, इनमें एक बड़ा नाम मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी था। उनके आईपीएल से बाहर होने के बाद से लगातार फैंस को इंतजार था उस खिलाड़ी का जो उनकी जगह लेगा। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने इस रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह संदीप वॉरियर लेंगे।
जसप्रीत बुमराह (BCCI/IPL)
जसप्रीत बुमराह की जगह टाटा आईपीएल 2023 में संदीप वॉरियर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनेंगे। संदीप वॉरियर ने अब तक 68 टी20 मैचों मेंं 62 विकेट झटके हैं। वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक टी20 मैच 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेल चुके हैं। आईपीएल में इससे पहले वो 2013 से 2015 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2019 से 2021 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं।
🚨 NEWS🚨@DelhiCapitals name Abhishek Porel as Rishabh Pant’s replacement; Sandeep Warrier joins @mipaltan as Jaspr… t.co/xM2joh9ExO
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
जसप्रीत बुमराह के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी हो गया है। कार दुर्घटना में चोटिल हुए पंत की जगह दिल्ली की टीम में बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शामिल किया गया है।
