रिकॉर्ड टारगेट हासिल करने के बाद पंजाब के कप्तान सैम करन बोले- अब ये बेसबॉल हो गया है

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 02:29 PM IST

IPL 2024, KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में केकेआर ने फिर से एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस बार कोलकाता के मैदान पर उन्होंने 261 रन बना डाले, लेकिन पंजाब किंग्स ने सबको चौंकाते हुए इस लक्ष्य को हासिल करके रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड चेज साबित हुआ। जीत के बाद कप्तान सैम करन ने क्या कहा, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की रिकॉर्ड जीत
  • 262 रनों के लक्ष्य को हासिल करके कोलकाता को घर में दी मात
  • जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन बोले अब ये बेसबॉल है

IPL 2024, KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने शुक्रवार को यहां आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के 262 रन के लक्ष्य का पीछा करने के टी20 विश्व रिकॉर्ड का सही तरीके से वर्णन करते हुए कहा कि क्रिकेट बेसबॉल में तब्दील हो रहा है।

Sam Curran

सैम करन (AP)

जॉनी बेयरस्टो के शतक से पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। टीम ने आठ गेंद रहते केकेआर को आठ विकेट से हराया।

End of Feed