शांत हो जाओ, विकेट नहीं है... जब साक्षी धोनी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में झूमने लगीं, धोनी ने बताई हकीकत- देखिए VIRAL VIDEO

Sakshi Dhoni Viral Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी भारत-इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल देखने पहुंचे। इस दौरान मैच के एक ओवर में साक्षी धोनी अचानक जश्न मनाकर झूमने लगीं, सभी कैमरों की नजर उन पर थीं। तभी पीछे खड़े उनके पति धोनी ने उनको शांत कराया और बताया कि हकीकत क्या है। यहां देखिए उस पल का वायरल वीडियो और आखिर हुआ क्या था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • साक्षी धोनी का वीडियो वायरल हुआ
  • भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का मजेदार पल

Sakshi Dhoni Viral Video: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड (India vs England) की टीमें टकराईं। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा था और दर्शक दीर्घा में कई हस्तियां मैच देखने पहुंची थीं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी शामिल थे जिन्होंने इसी मैदान पर साल 2011 में भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थी। इसी दौरान मैच देखते-देखते साक्षी एक पल के लिए इतना उत्साहित हो गईं कि झूमने लगी और वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, कहानी कुछ और ही थी।

Sakshi Dhoni Viral Video, IND vs ENG, T20 World Cup Semi Final

साक्षी धोनी का वायरल वीडियो (AP/X/Sukh_sukhe)

दरअसल, धोनी और साक्षी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान मैदान पर पहुंचे तो कैमरों की नजरें उन पर टिक गई थीं। इसी बीच, मैच के अंतिम क्षणों के दौरान, साक्षी अचानक जोश से जश्न मनाने लगीं, तभी पति माही ने उन्हें बताया कि वो विकेट नहीं था और शांत होने का इशारा किया। यह घटना जसप्रीत बुमराह के एक ओवर के दौरान हुई, जिन्होंने खेल बदलने वाला स्पैल किया।

End of Feed