Virat Kohli Dream ODI Batter: विराट कोहली को पसंद है कुमार संगाकारा का कवर ड्राइव, छक्के मारने में लिया इस बल्लेबाज का नाम

Virat Kohli Picks His Dream ODI Batters: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने ड्रीम बल्लेबाजों के खास शॉट को चुना है। विराट कोहली को परफेक्ट वनडे बैटर चुनने के लिए कुछ शॉट्स के नाम दिए गए। उस खास शॉट को मारने वाले अपने पसंदीदा बैटर का नाम बताने के लिए कहा गया। विराट कोहली ने यह मजेदार खेल जियोस्टार के खेला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Picks His Dream ODI Batters: विराट कोहली इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हो भी क्यों ना, काम ही ऐसा कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट ने नाबाद 139 रन की ना सिर्फ शतकीय पारी खेली बल्कि वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन (पारियों के हिसाब से) बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह इस मामले में सचिन से आगे और वनडे क्रिकेट में यह माइलस्टोन हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। अब वह एक खास वजह से चर्चा में हैं।

Virat Kohli ODI

विराट कोहली ने चुनी अपनी ड्रीम वनडे बैटर लिस्ट। फोटो- Ap

विराट कोहली ने अपने पसंदीदा शॉट्स और स्किल्स के आधार पर दुनिया के अलग-अलग दिग्गजों को चुनकर एक 'अल्टीमेट/ड्रीम वनडे बैटर' (Virat Kohli Ultimate Dream ODI Batter) की लिस्ट तैयार की है। विराट कोहली ने परफेक्ट वनडे बैटर की लिस्ट में सचिन, सहवाग और द्रविड़ समेत दुनिया के सात दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी। विराट कोहली ने यह मजेदार खेल जियोस्टार के साथ खेला।

End of Feed