2011 विश्व कप में युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी क्यों करने आए महेंद्र सिंह धोनी? सचिन तेंदुलकर ने दिया जवाब

Sachin Tendulkar Ask Me Anything: भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में 2011 का वर्ल्ड कप एक बेहद खास मील का पत्थर है। टीम ने 28 साल बाद खिताब जीता था। इसके फाइनल में इन फॉर्म युवराज सिंह की जगह महेंद्र सिंह धोनी पहले बल्लेबाजी करने आए थे इस पर सचिन ने बड़ा खुलासा किया है।

Sachin Tendulkar Ask Me Anything: महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को एक खास तोहफ़ा दिया। उन्होंने रेडिट पर सवाल जवाब का सेशन आयोजित किया, जिसमें फैंस ने उनसे अलग-अलग सवाल पूछे। तेंदुलकर ने इस मौके पर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ा बड़ा राज खोला और साथ ही अपनी पसंदीदा पारी के बारे में भी बताया।

Dhoni yuvraj odi world cup

महेंद्र सिंह धोनी युवराज सिंह (फोटो- ICC)

धोनी को प्रमोशन देने के पीछे की सोच

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी क्रम में बड़ा बदलाव किया गया था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इन-फ़ॉर्म बल्लेबाज़ युवराज सिंह से ऊपर भेजा गया।फैंस के एक सवाल पर तेंदुलकर ने बताया कि इस रणनीतिक फैसले के पीछे दो बड़े कारण थे।सचिन ने बताया कि धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नेट्स में मुथैया मुरलीधरन की गेंदों का सामना करने का अनुभव था और उस समय बल्लेबाज़ी क्रम में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाए रखना भी बेहद ज़रूरी था।इस फैसले का नतीजा ऐतिहासिक रहा, क्योंकि धोनी ने 91 रन (79 गेंद)* की अविस्मरणीय पारी खेली और भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया।

End of Feed