क्रिकेट

रमाकांत आचरेकर को बहुत बड़ा सम्मान, भावुक हुए शिष्य सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar lauds Government decision: भारत में क्रिकेट के भगवान के रुप में सम्मानित किए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के उस निर्णय की सराहना की है जिसमें सरकार ने उनके कोच रमाकांत की मुर्ति को शिवाजी पार्क में स्थापित करने का फैसला किया है।

Image

सचिन तेंदुलकर कोच (फोटो- X)

Sachin Tendulkar lauds Government decision: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को शिवाजी पार्क में अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा लगाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।राज्य के शहरी विकास विभाग ने बुधवार को शिवाजी पार्क के गेट नंबर 5 के पास आचरेकर की छह फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

तेंदुलकर ने शिवाजी पार्क में ही अपने कौशल को निखारा और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हुए।तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'आचरेकर सर ने मेरे और कई अन्य लोगों के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। मैं उनके सभी छात्रों की ओर से बोल रहा हूं।आचरेकर सर की जिंदगी शिवाजी पार्क में क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती थी। वह हमेशा शिवाजी पार्क में रहना चाहते होंगे। मैं आचरेकर सर की कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं। ’’

सचिन के अलावा कई दिग्गजों को कोचिंग दे चुके आचरेकर

सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा कि प्रतिमा के निर्माण की जिम्मेदारी बृहन्मुंबई नगर निगम की होगी।आचरेकर ने भारत के 12 खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी, उन्हें 1990 में द्रोणाचाय पुरस्कार से नवाजा गया था।तेंदुलकर के अलावा उन्होंने रामनाथ पार्कर, बलविंदर सिंह संधू, लालचंद राजपूत, चंद्रकांत पंडित, प्रवीण आमरे, समीर दीघे, विनोद कांबली, संजय बांगड़, पारस म्हाम्ब्रे, रमेश पोवार और अजीत अगरकर को कोचिंग दी थी।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article