सचिन तेंदुलकर ने बताया, किस टेनिस प्लेयर के साथ बैटिंग करना करेंगे पसंद, शेन वॉर्न को किया याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2024, 12:38 AM IST

सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि वो टेनिस स्टार रोजर फेडरर को अपना बैटिंग पार्टनर चुना है। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर ने दिवंगत शेन वॉर्न को भी किया याद।

KEY HIGHLIGHTS
  • सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर को चुना अपना बैटिंग पार्टरन
  • शेन वॉर्न और युवराज के साथ पसंद है टेनिस खेलना
  • फेडरर के साथ होती है क्रिकेट की भी चर्चा

नई दिल्ली: दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर को उस टेनिस खिलाड़ी के रूप में चुना है जिनके साथ वह बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। तेंदुलकर वर्षों से विंबलडन देखने के लिए जाते हैं। वह शनिवार को सेंटर कोर्ट पर फेडरर से मिले थे। तेंदुलकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,'एक टेनिस खिलाड़ी जिसके साथ मैं बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा वह रोजर हैं क्योंकि उनका क्रिकेट से भी संबंध है।'

Roger Federer Sachin Tendulkar

रोजर फेडरर और सचिन तेंदुलकर

फेडरर के साथ क्रिकेट पर भी होती है चर्चा

उन्होंने कहा,'उनकी मां दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है और वह क्रिकेट को पसंद करते हैं। जब हम साथ में बैठते हैं तो केवल टेनिस पर ही नहीं क्रिकेट पर भी काफी बातचीत करते हैं, इसलिए वह टेनिस खिलाड़ी रोजर होगा।'

End of Feed