सचिन तेंदुलकर ने की OpenAI के साथ पार्टनरशिप, लिखा- नई चीजें खोजने का इंतजार

सचिन तेंदुलकर ने ओपन एआई के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया है। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब OpenAI अलग-अलग सेक्टर में ChatGPT के इस्तेमाल का दायरा बढ़ा रहा है। इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने 'फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए ChatGPT' लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म शुरू में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और इक्विटी रिसर्च पर केंद्रित है और इसमें फाइनेंशियल डेटासेट के साथ-साथ फाइनेंशियल मॉडलिंग और एंटरप्राइज इस्तेमाल के लिए टूल्स भी उपलब्ध हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह ChatGPT के साथ नई संभावनाओं को तलाशने और अपने अनुभव दूसरों के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। तेंदुलकर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पार्टनरशिप में ChatGPT के इस्तेमाल के नए तरीके खोजना और ज्यादा लोगों को इस टेक्नोलॉजी को आजमाने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल होगा।

Sachin OpenAI

सचिन तेंदुलकर ने ओपन एआई के साथ की पार्टनरशिप। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

तेंदुलकर ने लिखा, मैं OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं हम कुछ दिलचस्प चीजें लेकर आ रहे हैं और मैं उन्हें आपके साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं मैं हमेशा से जिज्ञासु रहा हूँ... एक सवाल अक्सर दूसरे सवाल की ओर ले जाता है और ChatGPT ने निश्चित रूप से इस आदत को बढ़ावा दिया है। लेकिन जब मुझे काम पूरे करने होते हैं, जैसे परिवार के साथ अपनी पिछली यात्रा की योजना बनाना, तब भी यह उपयोगी साबित हुआ है।

End of Feed