क्रिकेट

SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहते अफरीदी, PCB से लगाई गुहार

SA vs PAK Test Series: पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने कार्यभार प्रबंधन के लिये टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों के लिये उनके नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है। अफरीदी फरवरी मार्च में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये पूरी तरह फिट होना चाहते हैं।

Image

शाहीन शाह अफरीदी (Instagram)

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने कार्यभार प्रबंधन के लिये टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों के लिये उनके नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है। अफरीदी फरवरी मार्च में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये पूरी तरह फिट होना चाहते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट के लिये शाहीन के बिना पाकिस्तानी टीम का ऐलान होने पर सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये उन्हें तरोताजा रखने की कवायद में कार्यभार प्रबंधन किया जा रहा है।

सूत्र ने कहा ,‘‘ असलियत यह है कि शाहीन ने खुद अनुरोध किया था कि चैम्पियंस ट्रॉफी तक टेस्ट मैचों से उन्हें बाहर रखा जाये ।’’ उन्होंने कहा कि शाहीन ने टीम प्रबंधन और बोर्ड को बताया कि उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग की एक टीम से पेशकश भी मिली है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि वह 30 दिसंबर से सात फरवरी तक होने वाली टी20 लीग के दौरान कार्यभार प्रबंधन कर लेंगे।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!