रायपुर: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंद में आतिशी शतक 12 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़ दिया। रुतुराज के क्रिकेट करियर का यह तीसरे पायदान से नीचे और अंतरराष्ट्रीय वनडे में पहली शतक है।
77 गेंद में पूरा किया अपना शतक
रुतुराज पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त टीम इंडिया ने 2 विकेट 62 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद रुतुराज ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला। सीरीज के रांची में खेले गए पहले वनडे में 8 रन बनाकर आउट होने वाले रुतुराज ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक 52 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदले और अगले पचास रन अलगी 25 गेंद में 8 चौके और एक छ्कका जड़कर पूरा कर लिया।
105 रन बनाकर आउट हुए रुतुराज
इससे पहले खेले 7 वनडे में रुतुराज 17.57 के औसत से 123 रन बना सके थे। जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। रुतुराज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71 रन था। रुतुराज पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्को यानसन की गेंद पर डीप मिड विकेट पर टोनी डी जोर्जी के हाथों लपके गए। उन्होंने 105(83) रन बनाकर आउट हुए।
विराट के साथ की 196 रन की साझेदारी
रुतुराज ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 195 (156) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में रुतुराज ने 105 रन का योगदान दिया। वहीं 83 रन विराट कोहली ने बनाए। रुतुराज 257 के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटे उस वक्त तक टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी।
