क्रिकेट

हारिस रउफ पर लगा बॉल टेंपरिंग का बड़ा आरोप, आईसीसी को की गई शिकायत

T20 World Cup: अमेरिकी गेंदबाज ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखकर आईसीसी सेजांच की मांग की। गुरुवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

Image

हारिस रउफ (पाकिस्तान तेज गेंदबाज)

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन पाकिस्तान क्रिकेट के लिए निराशाजनक रहा। बाबर आजम एंड कपंनी की टी20 वर्ल्ड कप का आगाज ऐसे होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। पहले यूएसए के गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों ने निराश किया और जब गेंदबाजों की दरकार थी तो उन्होंने मिट्टी पलीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजा यूएसएस जैसी नई-नवेली टीम ने वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान टीम को सुपर ओवर मैच में पटखनी दे दी।

पाकिस्तान टीम की परेशानी यहीं नहीं खत्म हुई बल्कि इतनी खराब गेंदबाजी के बावजूद पाक गेंदबाज हारिस रउफ पर एक बड़ा आरोप लगा। रउफ पर यह आरोप यूएस के स्टार रस्टी थेरन ने लगाया है।

रऊफ पर बॉल टेंपरिंग का आरोप

38 साल के रस्टी थेरन पहले साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईसीसी पर इस घटना को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। रस्टी ने एक्स पर ICC को टैग कर पोस्ट कर लिखा 'आप हारिस रउफ को गेंद पर अपने अंगूठे का नाखून चलाते हुए देख सकते हैं। उसने यह रिवर्स स्विंग करने के लिए किया था। उन्होंने आईसीसी से इस घटना की जांच करने की मांग की है।

15 रन डिफेंड नहीं कर पाया था पाक

आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम 15 रन डिफेंड नहीं कर पाई थी। यूएस को आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी और रउफ के ओवर में यूएसए के बल्लेबाज ने 14 रन बना लिए और मुकाबला सुपर ओवर में गया और सुपर ओवर में यूएसए ने बाजी मारी। रउफ ने 4 ओवर में 37 रन खर्चे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article