'संन्यास ले लो बाबर आजम', 9 वनडे और 8 T20 मैच खेलने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कर दी मांग

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रुम्मन रईस ने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को सलाह दी है कि वे T20 करियर को अलविदा कहकर लंबे फॉर्मेट पर ध्यान दें। उन्होंने इसे एक दोस्ताना सलाह बताया है। बाबर आजम टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

टी20 क्रिकेट में बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बाबर को खास सलाह दे डाली है। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि बाबर आजम को टी20I करियर को अलविदा कह देना चाहिए। ताकि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर सकें।

Babar and Shaheen

बाबर आजम को तेज गेंदबाज ने दी संन्यास लेने की सलाह। फाइल फोटो

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रुम्मन रईस, जिन्होंने 2016 से 2018 के बीच पाकिस्तान के लिए 9 वनडे और 8 T20 मैच खेले हैं, का मानना है कि T20 में बाबर की हालिया खराब परफॉर्मेंस का असर लंबे फॉर्मेट में भी पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने सुझाव दिया कि 31 साल के बाबर को इस सबसे छोटे फॉर्मेट से हट जाना चाहिए।

End of Feed