RR vs RCB IPL Match Timing Today 2026: आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है, राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

RR vs RCB IPL Match Timing Today 2026: आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है? से आईपीएल के 19वें संस्करण का 16वां मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2026 में अभी तक अपराजेय रहीं दो दमदार टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आज टूर्नामेंट का मुकाबला राजस्थान और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यहां जानिए राजस्थान और बेंगलुरु मैच कितने बजे शुरू होगा, किस ग्राउंड पर है मुकाबला, कैसी हैं दोनों टीमें और अन्य खास जानकारियां।

RR vs RCB IPL Match Timing Today 2026: आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है? आईपीएल 2026 में शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी में होगा। इस मैदान में पिछला मुकाबला बारिश की वजह से बाधित रहा था लेकिन राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन जीत हासिल की थी। आरसीबी के खिलाफ भी वो अपने उस विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे।

विराट कोहली की निगाहें एक तरफ जहां तीन और छक्का लगाकर आईपीएल में अपना 300 छक्का पूरा करने पर होंगी। वहीं, दूसरी तरफ RR के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। अब तक 18 पारियों में संदीप ने कोहली को सात बार पवेलियन की राह दिखाई है।

End of Feed