RR vs RCB Flashback: बल्लेबाजों से सजी RCB नहीं खेल पाई थी पूरे ओवर, 29 रन से जीता था राजस्थान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 14, 2023, 10:55 AM IST

RR vs RCB Flashback: आईपीएल के 60वें मुकाबले में राजस्थान और बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही टीम के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान के लिए यह किसी क्वार्टर फाइनल मैच से कम नहीं है। पिछले सीजन दोनों के बीच 1-1 की बराबरी का मामला रहा था।

RR vs RCB Flashback: आईपीएल के 60वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। राजस्थान ने पिछले मैच में जिस तरह से कोलकाता को 9 विकेट से एकतरफा मात दी थी उसको देखते हुए आरसीबी के सामने उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

rr vs rcb flashback

यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली

दूसरी तरफ आरसीबी की टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। पिछले मुकाबले में उसे मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से पटखनी दी थी। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान 5वें तो आरसीबी छठे स्थान पर है, लेकिन बैंगलोर के लिए अच्छी बात यह है कि उसने राजस्थान से एक मैच कम खेला है। राजस्थान के कप्तान पहले ही कह चुके हैं कि उनके लिए बाकी बचे दोनों मुकाबले क्वार्टर फाइनल की तरह है।

End of Feed