RR vs GT: IPL 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हो रही है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सिक्का उछालने यशस्वी जायसवाल आए। वहीं गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के कप्तानी करने का मतलब है कि यह मुकाबला राजस्थान के रेगुलर कप्तान रियान पराग इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रियान पराग क्यों इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
रियान पराग (फोटो साभार- IPL)
रियान की हैमस्ट्रिंग में आया खिंचाव
इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के समय यशस्वी जायसवाल ने बताया कि पिछले मैच में रियान पराग की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस कारण मैच में वह नहीं खेल रहे हैं। जायसवाल ने बताया कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। टॉस जीतने के बाद यशस्वी जायसवाल ने बताया, 'वह पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्हें लगता है कि विकेट काफी अच्छा है और वह लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं।' इस मैच में शिमरॉन हेटमायर और यश राज पुंजा राजस्थान की प्लेइंग-11 में वापस आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:
यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, यश पुंजा।
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
दोनों टीमों के बीच हो सकती है कांटे की टक्कर
राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन का 11वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 10 मुकाबलों में से राजस्थान को 6 मैच में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं गुजरात टाइटन्स भी यह दसवां मैच है। उसे अबतक 6 मैच में जीत मिली है वहीं 4 मैच में उसे भी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है और गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
