ODI World Cup 2023: आरपी सिंह का सुझाव, विश्व कप में सूर्युकमार यादव से इस स्थान पर कराएं बल्लेबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 08:02 PM IST

RP Singh on Suryakumar Yadav batting order, World Cup 2023: टीम इंडिया के पूर्व पेसर आरपी सिंह ने भारत में खेले जाने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर की संभावित अनुपस्थिति में बल्लेबाजी में चौथे क्रम पर सूर्यकुमार यादव के इस्तेमाल करने का समर्थन करते हुए कहा कि आईसीसी के इस वैश्विक आयोजन से पहले उन्हें इस क्रम पर पर्याप्त मौके दिये जाने चाहिये।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • आरपी सिंह ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया सुझाव
  • सूर्यकुमार को चौथे स्थान पर कराई जाए बल्लेबाजी

ODI World Cup 2023: पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) ने भारत में खेले जाने वाले आगामी एकदिवसीय विश्व कप (WC 2023) में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की संभावित अनुपस्थिति में बल्लेबाजी में चौथे क्रम पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के इस्तेमाल करने का समर्थन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के इस वैश्विक आयोजन से पहले उन्हें इस क्रम पर पर्याप्त मौके दिये जाने चाहिये।

RP Singh suggests batting order of Suryakumar Yadav in ODI World Cup 2023

सूर्यकुमार यादव (AP)

भारतीय टीम को 2019 विश्व कप में चौथे क्रम पर मजबूत बल्लेबाज के नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण चार साल बाद टीम के लिए यह मुद्दा परेशानी का सबब है। सूर्यकुमार अब तक वनडे क्रिकेट में अपनी टी20 की क्षमता को दोहराने में विफल रहे है। उन्होंने पिछले 16 वनडे मैचों में कोई अर्धशतक नहीं बनाया है।

End of Feed