RCB W vs DC W Highlights: मंधाना के तूफान में उड़ी दिल्ली, आरसीबी ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

RCB W vs DC W Highlights: मंधाना की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। मंधाना ने 81 रन की विस्फोटक पारी खेली।

RCB W vs DC W Highlights: वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 22 गेंद शेष रहते केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 47 गेंद में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। मंधाना और डेनियल वेट ने पहले विकेट के लिए 107 रन की शतकीय साझेदारी की और जीत की नींव रखी। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अब तक उसी अंदाज में खेली है।

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-WPL)

दिल्ली की टीम इससे पहले रेणुका (23 रन पर तीन विकेट), जॉर्जिया (25 रन पर तीन विकेट), किम गार्थ (19 रन पर दो विकेट) और एकता बिष्ट (35 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 19.3 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं।

End of Feed