RCB vs UPW Playing 11: मंधाना के सामने होंगी एलिस हिली, जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

RCB vs UPW Playing 11(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यूपी वॉरियर्स प्लेइंग इलेवन): WPL के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। दोनों ही टीम के बीच यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है क्योंकि दोनों टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है।

Rcb vs upw playing 11 prediction: WPL 2024 के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इस सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ जब आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी दी और जीत के साथ लीग का आगाज किया। आज के मैच की बात करें तो रॉयल चैंलेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना हैं तो यूपी की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली के हाथों में है।

Royal Challengers Bangalore Women vs UP Warriorz

आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स (साभार-X)

ऑन पेपर यूपी की तुलना में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आरसीबी में स्मृचि मंधाना और आशा शोभना के ऊपर पारी शुरू करने की जिम्मेदारी होगी तो मीडिल ऑर्डर में अनुभवी एलिस पैरी जैसी बैटर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो रेणुका सिंह, श्रेयांका पाटिल और सोफी डिवाइन जैसी खिलाड़ी किसी भी बाजी को पलटने का माद्दा रखते हैं।

End of Feed