CSK vs RCB Highlights: आरसीबी ने अपने घर में चेन्नई को दी पटखनी, प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 19, 2024, 12:35 AM IST

CSK vs RCB Highlights: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया। इसी जीत के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • बेंगलोर ने चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में 27 रन से हराया।
  • जीत के साथ बेंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।

CSK vs RCB Highlights: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर चैम्पियन वाला खेल दिखाया, लेकिन इस बार टीम के खाते में जीत दर्ज नहीं हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया। इसके साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं, आरसीबी की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

RCB vs CSK, CSK vs RCB Highlights, CSK vs RCB, RCB vs CSK, IPL 2024 Highlights, IPL Highlights, Virat Kohli, MS Dhoni, Ruturaj Gaikwad, Faf Du Plessis,

जीत के बाद खुशी मनाते हुए आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। आरसीबी की यह 14 मैचों में 7वीं जीत है, जबकि चेन्नई की 14 मैचों में 7वीं हार है। आरसीबी की टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर और चेन्नई की टीम 14 अंक के साथ 5वें नंबर पर रही।

End of Feed