IPL 2024: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या हो सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान, अश्विन ने किया इशारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 07:52 PM IST

Ravichandran Ashwin on Mumbai Indians captain: भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक अगर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित शर्मा को कोई भी परेशानी नहीं होने वाली है।

चेन्नई: भारत के चोटी के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित शर्मा पूरी शिष्टता के साथ इसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि भारतीय कप्तान में अहं भाव ज्यादा नहीं है।हार्दिक दो सत्र तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हाल में फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े। उन्होंने 2015 में मुंबई की टीम की तरफ से ही आईपीएल में पदार्पण किया था। वह 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए थे और उन्होंने पहले सत्र में ही इस टीम को विजेता बनाया था।

Mumbai Indians Rohit Sharma Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा (फोटो- Mumbai Indians twitter)

रोहित अभी मुंबई इंडियंस के कप्तान है लेकिन हार्दिक के टीम से जुड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है।अश्विन ने पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,' रोहित शर्मा में ज्यादा अहंकार नहीं है। वह एक शानदार इंसान और बहुत अच्छा कप्तान है। (यदि हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो) वह इसे पूरी शिष्टता के साथ स्वीकार कर लेंगे।'

End of Feed