रोहित शर्मा के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम का एक स्टैंड, हिटमैन ने इस पल को बताया अकल्पनीय

मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड को टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम दिया गया। रोहित के माता-पिता ने बेटे के नाम के स्टैंड का अनावरण किया गया।

मुंबई: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा के नाम वानखेड़े का एक स्टेडियम हो गया। शुक्रवार को एक विशेष समारोह में स्टैंड का अनावरण किया गया। रोहित शर्मा ने इस पल को अकल्पनीय बताया है। प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में रोहित के नाम वाले स्टैंड का अनावरण रोहित के माता-पिता ने किया। पैरेंट्स के हाथों स्टैंड्स का अनावरण होने पर खुशी जताते हुए हिटमैन ने इस पल को बेहद खूबसूरत करार दिया। मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस मौजूद थे।

Rohit Sharma Stand Innuguration

रोहित शर्मा स्टैंड का अनावरण करते रोहित के माता पिता

इस उपलब्धि को रोहित ने बताया खास

रोहित ने अपने नाम के स्टैंड का अनावरण होने के बाद कहा, इस खेल के महान खिलाड़ियों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ यहां मेरा नाम होना खास उपलब्धि है। इस पल में मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूपों से संन्यास ले चुका हूं, जब 21 तारीख को मैं अपने स्टैंड के सामने खेलूंगा और तो यह बहुत ही खास होगा और जब यहां पर देश का प्रतिनिधित्व करूंगा तो यह और भी खास होगा।

End of Feed