ODI World Cup: रोहित शर्मा को है उम्मीद, टीम इंडिया करेगी '2011' रिपीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 7, 2023, 04:13 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2023 का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले एक प्रमोशल कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने साल 2011 वर्ल्ड कप की अपनी यादें शेयर की और कहा कि हमने हर एक गेंद देखी थी। उम्मीद है कि हम उसको रिपीट कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित ने शेयर की 2011 वर्ल्ड कप की यादें
  • हर एक गेंद का लिया था आनंद
  • उम्मीद की उस जीत को कर सकेंगे रिपीट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि भारत में वनडे विश्व कप के दौरान दर्शकों से मिलने वाले जबर्दस्त समर्थन के दम पर उनकी टीम खिताब जीतेगी ।

rohit sharma

रोहित शर्मा (साभार-BCCI)

भारत ने 2011 में अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। रोहित ने कहा ,‘ मैंने इसे इतने करीब से कभी नहीं देखा । हम 2011 में जीते थे लेकिन मैं उस टीम में नहीं था । यह सुंदर ट्रॉफी है और इसके पीछे कई यादें, अतीत, इतिहास है ।’

End of Feed