रोहित शर्मा का अपने रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा, जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं

Rohit Sharma On His Future: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक खास इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य पर चर्चा भी की और ये भी बताया कि वनडे विश्व कप 2027 में वो खेलेंगे या नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा
  • अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य पर दिया बयान
  • वनडे विश्व कप 2027 खेलने के दिए संकेत

Rohit Sharma In Breakfast With Champions: इन दिनों आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेल रहे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी से हटाया जा चुका है और अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा के करियर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और सवाल उठने लगे हैं कि ये दिग्गज बल्लेबाज कब तक और फैंस का मनोरंजन करने वाला है। ये तो तय है कि वो टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे हैं लेकिन क्या वो वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) तक खेलते रहेंगे, ये एक बड़ा सवाल है। इन सभी सवालों के जवाब रोहित शर्मा ने इंटरव्यू शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के ताजा एपिसोड में दिए हैं।

Rohit Sharma On His Career And ODI World Cup 2027.

रोहित शर्मा

गौरव कपूर के कार्यक्रम 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में इस बार रोहित शर्मा के साथ मशहूर अंग्रेज संगीतकार व गायक एड शीरन (Ed Sheeran) भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान जब एड शीरन ने रोहित शर्मा से उनके रिटायरमेंट, करियर के भविष्य व कोचिंग को लेकर सवाल किए तो इस पर रोहित ने कहा, "मैंने अभी तक इसके (कोचिंग) बारे में सोचा नहीं है, लेकिन पता नहीं जिंदगी आपको कहां ले जाती है। मैं अब भी अच्छा खेल रहा हूं इसलिए मैं सोच रहा हूं कि मैं कुछ और साल तक खेलूंगा, और फिर, मुझे पता नहीं।" इससे रोहित शर्मा ने संकेत दे दिए हैं कि वो विश्व कप 2027 तक अगर फिट रहे तो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले उस टूर्नामेंट में भी खेलते नजर आ सकते हैं।

End of Feed