क्रिकेट

IPL 2024: हार्दिक की हूटिंग के बीच अंबाती रायुडू ने रोहित शर्मा को लेकर दिया भड़काऊ बयान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 10, 2024, 05:50 PM IST

आईपीएल 2024 के बीच अंबाती रायुडू के मुंबई इंडियन्स में भविष्य को लेकर अंबाती रायुडू ने बड़ा भड़काऊ बयान दिया है। उनके बयान से रोहित के जल्दी ही मुंबई का साथ छोड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Image

रोहित शर्मा (IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा के साथ नहीं हो रहा है मुंबई में अच्छा व्यवहार
  • रायुडू ने कहा कोई भी टीम बना देगी रोहित को कप्तान
  • रोहित पर निर्भर करता है वो किस टीम में जाएंगे

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियन्स का हाल हार्दिक की कमान में बेहाल हो गया है। एक तरफ प्रशंसक हार्दिक को बतौर कप्तान स्वीकार नहीं कर रहे हैं और मैदान पर उनकी लगातार हूटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम लगातार तीन मैच में हार के बाद जीत का स्वाद चखने में सफल हुई है।

मुंबई में नहीं हो रहा है रोहित के साथ अच्छा व्यवहार

रोहित का बल्ला लगातार रन उगल रहा है उनके फैन्स इस बात से खुश हैं। ऐसे में मुंबई में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल चुके अंबाती रायुडू ने एक भड़काऊ बयान दिया है। अप्रत्यक्ष रूप से स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में रायुडू ने मुंबई इंडियन्स पर रोहित के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

रोहित बदल सकते हैं टीम?

रायुडू ने रोहित के अगले सीजन मुंबई का साथ छोड़ने की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ये रोहित शर्मा का निर्णय होगा कि वो कहां जाना चाहते हैं। सभी आईपीएल टीमें उन्हें टीम का कप्तान बनाना पसंद करेंगी। लेकिन रोहित उस टीम में जाएंगे जहां उनके साथ यहां जैसा हो रहा है उससे बेहतर व्यवहार हो।

साल 2013 में रोहित बने थे कप्तान

रोहित शर्मा को मुंबई ने साल 2013 में सीजन के बीच रिकी पॉन्टिंग की जगह टीम का कप्तान बनाया था। उसी साल रोहित ने मुंबई को पहली बार खिताब दिलाया इसके बाद पांच खिताब दिलाकर मुंबई को लीग की सबसे सफल टीम बनाया। मुंबई आखिरी बार 2020 में खिताब आखिरी बार जीती थी। इसके बाद से उसकी पिछले तीन सीजन से खिताबी झोली खाली है।

मुंबई की जर्सी में फीका पड़ा हार्दिक का जादू

ऐसे में मुंबई ने खिताबी जीत के लिए गुजरात को दो बार फाइनल में पहुंचाने और एक बार खिताब जिताने वाले कप्तान हार्दिक को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन हार्दिक का जादू जर्सी बदलते ही फीका पड़ गया। वो गुजरात टाइटन्स वाला जादू मुंबई के साथ नहीं दोहरा पा रहे हैं। सीजन के आगाज से पहले भी रोहित के टीम बदलने की खबरें आ रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी भी अटकलों का दौर जारी है और अंतिम निर्णय रोहित को स्वंय लेना है। मुंबई से पहले रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में मुंबई से इतर किसी और टीम के लिए खेलना हिटमैन के लिए नया अनुभव नहीं होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article