भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैच की टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से दोनों एक भी टी20 सीरीज नहीं खेले हैं। ऐसे में इन दोनों के टी20 करियर को लेकर लगातार सवाल उठने लगे हैं। टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में जिस तरह से नए और युवा चेहरों को मौका दिया है। इसको देखते हुए इन दोनों के T20I क्रिकेट करियर पर सवाल उठने लाजिमी भी हैं। इतना ही नहीं सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या ये दोनों अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं। लेकिन अब इसको लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया आई है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-Twitter)
T20I वर्ल्ड कप खेलने पर रोहित की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपने अमेरिका आने पर कहा 'आप जानते हैं कि विश्व कप आ रहा है। जून में दुनिया के इसी हिस्से में टी20 वर्ल्ड कप (2024) होगा। इसलिए, मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई उत्साहित है। हम भी इसको लेकर खूब एक्साइटेड हैं।
क्या हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से हर टी20 सीरीज नें हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की कमान संभाली है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलते हैं तो क्या वह टीम की कमान संभालते नजर आएंगे या फिर उन्हें हार्दिक की कप्तानी में ही खेलना होगा।
