मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना संदिग्ध

मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है जबकि बुधवार को इस सीनियर बल्लेबाज ने यहां हल्का अभ्यास किया। इंडियन्स की पारी के छठे ओवर में रोहित को अपने पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।

मुंबई, (भाषा)। मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है जबकि बुधवार को इस सीनियर बल्लेबाज ने यहां हल्का अभ्यास किया। पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच के दौरान मुंबई इंडियन्स की पारी के छठे ओवर में रोहित को अपने पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।

Rohit

रोहित शर्मा का पंजाब के खिलाफ खेलना संदिग्ध। फोटो- IPL

जब रोहित ’रिटायर्ड हर्ट’ होकर बाहर गए तब वह 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मुंबई इंडियन्स यह मैच 18 रन से हार गई जो मौजूदा सत्र में टीम की लगातार तीसरी हार थी। बुधवार को मुंबई इंडियन्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम के एक अधिकारी ने कहा, 'मेडिकल टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं और हमें जल्द ही पता चल जाएगा।'

End of Feed