लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में उतरते ही रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड

रोहित और विराट की जोड़ी ने लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। एक साथ 399 मैच खेल चुकी RO-KO की जोड़ी लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही 400 मैच खेलने वाली पहली जोड़ी बन गई।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा के आखिरी मुकाबले के अफवाह के बीच जैसे ही विराट के साथ उन्होंने मैदान पर कदम रखा, RO-KO की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। वह भारत की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाली सबसे सफल जोड़ी बन गई।

Rohit Sharma And Virat Kohli

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-X)

400 मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी

रोहित और विराट की जोड़ी एक साथ 400 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली जोड़ी बन गई। इस लिस्ट में दूसरी भारतीय जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की है जिन्होंने एक साथ भारत के लिए 391 मैच खेले थे। ओवरऑल सबसे सफल जोड़ी की बात करें तो रोहित और विराट की जोड़ी छठे नंबर पर है। इस लिस्ट में टॉप पर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी है जिन्होंने एकसाथ 550 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

End of Feed