Deodhar Trophy: असम के इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, नॉर्थ जोन के खिलाफ जड़ दिया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 28, 2023, 02:10 PM IST

Deodhar Trophy, North Zone vs East Zone: देवधर ट्रॉफी के सातवें मैच में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ जोन से हुआ। इस मुकाबले में असम के युवा बल्लेबाज के तूफानी पारी खेली और अपनी टीम के लिए विशाल स्कोर खड़ा किया।

Deodhar Trophy, North Zone vs East Zone: देवधर ट्रॉफी मुकाबले में शुक्रवार को ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ जोन से हुआ। ईस्ट जोन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुमार कुशाग्र ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला।

असम के युवा बल्लेबाज ने जड़ दिया शतक

असम के 21 साल के रियाग पराग ने नॉर्थ जोन के खिलाड़ी आक्रामक पारी खेली। रियान ने 128.43 की स्ट्राइक रेट से 102 गेंदों पर 5 चौके और 11 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। वहीं, कुमार कुशाग्र ने 112.64 की स्ट्राइक रेट से 87 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 98 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से महज दो रन पहले आउट हो गए।

End of Feed