विराट-रोहित नहीं आईपीएल 2026 में फैंस को खूब भाएंगे ये पांच बल्लेबाज

आईपीएल 2026 की बात करें तो इस बार भी उन बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा जो तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। ये बल्लेबाज जब रन बनाते हैं तो ना केवल अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर देते हैं बल्कि सामने वाली टीम का मनोबल भी तोड़ देते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 20 मैच का कार्यक्रम आ गया है। पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हमेशा की तरफ इस बार भी आईपीएल में बड़े नाम नहीं बल्कि वे बल्लेबाज सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं जो विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना जानते हैं। आईपीएल 2026 में भी ऐसे ही बल्लेबाज महफिल लूट ले जाएंगे जो 10 गेंद में 35 रन बनाने का माद्दा रखते हैं। इस सीजन भी कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता है। ये बल्लेबाज जब रन बनाते हैं तो फैंस का खूब मनोरंजन होता है।

ipl destructive batter

आईपीएल के तूफानी बल्लेबाज (साभार-X)

ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)

इस लिस्ट में पहला नाम लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का है। पंत पिछले साल फॉर्म में नहीं थे। लेकिन इस बार टी20 टीम में वापसी के लिए उन्हें आईपीएल के मंच को अपने पक्ष में भुनाना पड़ेगा। यही कारण है कि आईपीएल से पहले पंत की बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इस सीजन पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले हैं। पंत पहले आएंगे इसका मतलब है कि वह ज्यादा गेंद खेलेंगे।

End of Feed